अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बोची गांव में बाइक से ठोकर लगने के बाद दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन- फानन में गुरुवार को शाम 7 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया, जहां चिकित्सक के देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।