देवघर: कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री की जयंती एवं इंदिरा गांधी की शहादत दिवस
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तथा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस कांग्रेस कार्यालय परिसर में शुक्रवार के सुबह 11:00 बजे मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकुंद दास ने की।