प्रयागराज: चैत्र नवरात्रि पर्व पर अलोप शंकरी मंदिर सहित प्रयागराज के विभिन्न शक्तिपीठों में उमड़ी भक्तों की भीड़
चैत्र नवरात्रि पर्व पर अलोप शंकरी मंदिर सहित विभिन्न शक्तिपीठों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली है, मंदिर और घरों पर लोग मां दुर्गा के स्वागत में पूजा पाठ और मंत्रोचार के साथ कलश स्थापना की गई,धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर आती हैं और 9 दिनों तक यहीं रहकर अपने भक्तो को आशीर्वाद देती है।