प्रयागराज: चैत्र नवरात्रि पर्व पर संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में आस्था की डुबकी
चैत्र नवरात्रि पर्व पर गंगा - यमुना अदृश्य त्रिवेणी के संगम में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है, दरअसल हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है, तथा एक वर्ष में कुल चार नवरात्रि आती है पहली चैत्र नवरात्रि, दूसरा शारदीय नवरात्रि, तथा दो गुप्त नवरात्रि भी मनाई जाती है, नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा आराधना की जाती है।