प्रयागराज: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव मे तेजतर्रार वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल तिवारी अध्यक्ष व विक्रांत पांडेय महासचिव पद पर विजयी हुए
सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनिल तिवारी 3048 मत पाकर विजयी हुए। उन्होंने राकेश पाण्डेय को 603 मत से हराया।महासचिव पद पर विक्रांत पाण्डेय कठिन मुकाबले में 61 मत से जीते उन्हें 1959 मत मिले और 1878 मत पाकर अखिलेश शर्मा को हराया।अखिलेश शर्मा को 1878 मत मिले।1704 मत पाकर रायसाहब यादव तीसरे स्थान पर रहे।