प्रयागराज: हिंदू नव वर्ष के अवसर पर सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न
हिंदू नव वर्ष के अवसर पर सुभाष चौराहे पर आज मंगलवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर शंखनाद कर नव वर्ष का स्वागत किया है, हिंदू नव वर्ष जिसे 'विक्रम संवत् 'भी कहा जाता है,हिंदू पंचांग के अनुसार एक साल का आगमन करता है,मान्यता है कि प्राचीन ऋषि महाराज विक्रमादित्य ने हिंदू पंचांग को संशोधित किया और नववर्ष की शुरुआत को इस दिन मनाने का निर्णय किया था।