प्रयागराज: फिलिस्तीन के समर्थन में काली पट्टी बांधकर पढ़ रहे नमाज प्रयागराज में शिया लोगों ने की इसराइल हमास जंग रोकने की बात
शहर के बक्शी बाजार चक मस्जिद,करेली मस्जिद, रानी मंडी दरियाबाद, दायरा शाह अजमल आदि इलाके की शिया मस्जिदों में नमाज पढ़ने वाले काली पट्टी बांधकर संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि,वह फिलिस्तीनियों के समर्थन में है।शिया समुदाय के लोगों ने फिलिस्तीनियों के समर्थन में मस्जिदों पर बैनर भी लगा दिया है।