उमरेठ: तेज आंधी-तूफान से किसानों को नुकसान, खेतों में लगी हरी सब्जियां बर्बाद, किसान परेशान
उमरेठ क्षेत्र में शनिवार की तेज आंधी तूफान सेे किसानों के खेतों में लगी सब्जियों को आंधी तूफान ने नुकसान पहंुचाया। उमरेठ तहसील क्षेत्र में किसानों के खेत में वर्तमान में सब्जियां लगी है। बैंगन,गोभी, टमाटर, करेला, गिलकी लौंकी, ककड़ी को नुकसान पहंुचा। ग्राम मुजावर पश्चिम रैय्यत के कृषक नारायण यदुवंशी ने रविवार को चार बजे नुकसान की जानकारी दी।