चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मिट्टी जांच प्रयोगशाला वर्ष 2020 से बंद पड़ी है। रखरखाव के अभाव में प्रयोगशाला भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है। भवन की छत से बरसात के दिनों में पानी टपकता है, जबकि बिजली की वायरिंग भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसी स्थिति में यहां कार्य करना जोखिम भरा माना जा रहा है।