सकरा: राजापाकड़ गांव में हाई टेंशन बिजली की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत, परिवार में कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के राजापाकड़ गांव में हाइटेंशन बिजली की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटन शनिवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। मृतक का पहचान उम्र लगभग 35 वर्षीय मोहन दास के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह गांव में ही एक व्यक्ति के घर का प्लास्टर कर रहे थे।