आगरा: ताजमहल के दक्षिणी गेट पर लगे टोरेंट के बॉक्स में लगी भीषण आग, वीडियो आया सामने
ताजमहल की दक्षिणी गेट पर लगे टोरेंट के बॉक्स में भीषण आग लग गई, जिससे ताजमहल के दक्षिणी गेट की लाइट गुल हो गई, मजबूरन ताज सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को अंधेरे में ड्यूटी करनी पड़ी, आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया, आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।