मवाना: मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल में युवक के साथ घर में घुसकर की गई मारपीट, पीड़ित ने थाने पर दी तहरीर
Mawana, Meerut | Nov 13, 2024 मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी अनस ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार को देर रात करीब 8:00 बजे पुराने विवाद के चलते दबंग युवक पीड़ित के घर में घुस आए और पीड़ित के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने घायल को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।