बालाघाट: नगर मुख्यालय में मौसम ने बदली करवट, बादलों से गर्मी से मिली राहत
नगर मुख्यालय में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आ रहे थे। दोपहर तक हालात और भी कठिन हो गए थे, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था। हालांकि, शाम लगभग 4 बजे अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला और आसमान में काले घने बादल छा गए। बादलों की मौजूदगी से सूरज की तपिश कम हो गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।