सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण बुधवार की दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।