हाथरस: सदर के बुर्ज वाले कुएं में मंदिर का पंखा लगाने पर युवक को लगा करंट, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
सदर छेत्र के बुर्ज वाले कुआं स्थित एक घर में एक युवक की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई मंगलवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग परिजन बेहोशी की हालत में युवक को जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है जिससे परिजनों में कोहराम मच गया मृतक मसाला फैक्ट्री में काम करता था और चार बच्चों को पीछे छोड़ गया है!