चतरा: मुहर्रम पर्व शांति पूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर एसडीपीओ ने गांगपुर समेत अन्य गांव पहुंच जुलूस रूठ का किया निरीक्षण
Chatra, Chatra | Jun 23, 2026 चतरा जिले के गिद्धौर में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब गांगपुर समेत अन्य गांव पहुंच जुलूस रूठ का निरीक्षण मंगलवार के साढ़े छः बजे किया।इस दौरान एसडीपीओ ने गांगपुर, किरकिरा, बरटा, द्वारी गांव पहुंचकर मोहर्रम जुलूस के निर्धारित रूट, संवेदनशील स्थलों तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।