शुक्रवार को 10 बजे करीब तबादलों के इस क्रम में फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर लाइन भेजा गया है। फैजगंज बेहटा के नए थाना प्रभारी राजकुमार को बनाया है। वहीं वजीरगंज थाना प्रभारी को अपराध शाखा में भेजा गया है। जबकि मुजरिया थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह को वजीरगंज थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।