गोरखपुर: राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर आज अटेवा व एन एम ओ पी एस के शिक्षक कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस
अटेवा पेंशन बचाओ मंच जनपद गोरखपुर के सभी शिक्षक कर्मचारियों ने अटेवा व एन एम ओ पी एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर आज काला दिवस के रूप में मनाया। आज ही के दिन शिक्षक व कर्मचारियों का पुरानी पेंशन बंद किया गया था। अटेवा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पुरानी पेंशन बहाली एक ज्वलंतशील मुद्दा रहेगा।