गोंडा के कोतवाली देहात क्षेत्र के फिरोजपुर गांव मे गरीबी से जूझ रहे पिता ने अपने 5 दिन के बच्चे को ₹1.20 लाख मे कुशीनगर निवासी महिला को बेच दिया। महिला की 6 बेटियां है और उसने बच्चे को अपने साथ ले गई। पड़ोसी की शिकायत पर पुलिस हरकत मे आई और बच्चे को बरामद किया। मंगलवार 4 बजे SHO ने बताया बच्चे को बेचने और खरीदने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।