बागपत: नीलगाय का बछड़ा ग्राम जवाहरपुर मेवला के बाहर गोबर के ढेर में फंसा, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
Baghpat, Bagpat | May 23, 2026 शनिवार की सुबह करीब साढे दस बजे भाजपा किसान मोर्चा बागपत देहात मंडलाध्यक्ष सुनील मेवला के मुताबिक गांव के बाहर लगे गोबर के बड़े ढेर में एक नीलगाय का बछड़ा फंस गया। ग्रामीणों ने बछड़े को तड़पता देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षित तरीके से बछड़े को बाहर निकाल लिया।