बिसौली: बिसौली नगर के अटल चौक पर अचेत मिली महिला, साथ में था छोटा बच्चा
Bisauli, Budaun | May 25, 2026 बिसौली नगर के अटल चौक पर रविवार देर रात करीब 11 बजे एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली। महिला के साथ एक छोटा बच्चा भी मौजूद था। राहगीरों ने महिला को सड़क किनारे पड़ा देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली पहुंचाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया।