मुज़फ्फरनगर: उत्तर भारत की सबसे बड़ी शोभायात्रा में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने खुद लगाई झाड़ू, हाथों से खींचा श्री बालाजी का रथ
उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हाथों से श्री बालाजी महाराज का रथ खींचा और रथ के आगे झाड़ू लगाते हुए सेवा की। लाखों श्रद्धालु इस 24 घंटे चलने वाली शोभायात्रा में शामिल होंगे। मंत्री ने कहा कि यह शोभायात्रा हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है और वह हर साल इसके आगे अपनी सेवा देते हैं।