अन्ता: बूंदी जिले में आयोजित 32वीं कोटा रेंज पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में डीएसपी के चालक ने तीनों दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया
Antah, Baran | Apr 2, 2026 बूंदी जिले में आयोजित 32 वीं कोटा रेंज पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में अंता डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह के चालक विजयपाल सिंह ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीनों दोडौ में प्रथम स्थान हासिल किया डीएसपी के चालक विजयपाल सिंह ने 5 किमी दौड़ 21 मिनट 31 सेकंड में पूरी कर रेंज में पहला स्थान प्राप्त किया 10 किमी दौड़ 43 मिनट 10 सेकंड में पूरी पर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।