मंडला: कलेक्टर ने नवीन कलेक्ट्रेट भवन को लेकर स्थिति स्पष्ट की, अफवाहों से बचने की अपील की, योजना भवन में हुई प्रेस वार्ता
जिले में नवीन कलेक्ट्रेट भवन निर्माण को लेकर चल रही चर्चाओं पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सोमवार को स्थिति स्पष्ट की। सोमवार को शाम 6 बजे जिला योजना भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग की भूमि पर कलेक्ट्रेट भवन निर्माण के लिए स्थान चयन का प्रकरण माननीय हाईकोर्ट जबलपुर में विचाराधीन है।