फारबिसगंज: फारबिसगंज के 20 पैक्स में मतदान की तैयारी पूरी, मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदान कर्मी व पुलिस अधिकारी
शुक्रवार को होने वाले चुनाव को ले कर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। मतदान कराने के लिए प्रतिनियुक्त मतदान पदाधिकारियों,पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिस बलों के साथ प्रखंड कार्यालय परिसर में बनाये गये काउंटर पर पहुंच कर मतपत्र व मतदान सामग्री आदि रिसीव कर गुरुवार के देर शाम 7 बजे तक मतदान केंद्र के लिए प्रस्थान कर गये.