झांसी: लोको रनिंग परिवार संगोष्ठी झाँसी डिपो के रेलवे डीजल शेड सभागार में सम्पन्न हुई
Jhansi, Jhansi | Dec 28, 2024 शनिवार को झाँसी डिपो में लोको रनिंग स्टाफ परिवार के साथ लोको रनिंग परिवार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आर.डी. मौर्य ने की। कार्यक्रम में उन लोको पायलटों और सहायक लोको पायलटों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बीते दो माह में संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु उत्कृष्ट कार्य किया।