खैरथल: खैरथल में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई मौत, बुजुर्ग किशनगढ़ बास का निवासी था
खैरथल में एक ट्रेन हादसे में 70 साल के बुजुर्ग दुलीचंद यादव निवासी किशनगढ़ बास की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। गुरुवार सुबह 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सीआरपी के हवलदार सरदार सिंह ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और शव को खैरथल के सेटेलाइट हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।