अकबरपुर: रुरा नहर में धनिरामपुर निवासी बुजुर्ग डूबकर हुआ लापता
थाना रुरा क्षेत्र के रुरा नहर में पैर फिसलने से एक बुजुर्ग नहर में डूब गया और लापता हो गया।वहीं सूचना पर थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज, नायाब तहसीलदार रविन्द्र मिश्रा, लेखपाल वरुण कटियार व अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति का नाम बाबूराम उर्फ बब्बू पुत्र उम्र करीब 65 वर्ष, धनिरामपुर गांव का रहने वाला है।