पनागर: तिघरा में बंद कमरे में फांसी पर लटका मिला युवक, दोस्त ने तोड़ा दरवाजा,मर्ग कायम
थाना खमरिया के अंतर्गत ग्राम तिघरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ 42 वर्षीय गिरीश नामक युवक का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब मृतक की माँ तुलसा बाई ने बीती रात गिरीश के गहरे दोस्त बंटी यादव (45 वर्ष) को फोन कर बेटे की सुध लेने को कहा। माँ की बात सुनकर जब बंटी गिरीश के घर पहुँचा और काफी देर तक दरवाज