खरगोन। नर्मदा घाटों, जलाशयों और नदी क्षेत्रों में बढ़ते जोखिम और संभावित हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन ने अवैध नाव संचालन और बिना सुरक्षा मानकों के वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर भव्या मित्तल द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब बिना लाइफ जैकेट के किसी भी पर्यटक को नाव में बैठने की अनुमति नहीं होगी।