धमदाहा: ईद के त्योहार को लेकर धमदाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन।
ईद के त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर धमदाहा थाना प्रांगण में रविवार को धमदाहा थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई बैठक को संबोधित करते हुए कनिष्क श्री वास्तव ने कहा कि धमदाहा की धरती हमेशा से साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए जानी जाती है।