चूरू के जैन गेस्ट हाऊस में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों, अभियानों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एबीवीपी के जिला संयोजक कुलदीप सिंह जागावत ने शाम 6 बजे करीब बताया कि प्रांत कार्यकारिणी बैठक कुल 12 सत्रों में आयोजित की गई।