गुरारू: गंगटी गांव से नशे में धुत शराबी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Guraru, Gaya | Oct 31, 2025 गंगटी गांव में पुलिस ने नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बताया गया कि शराब के नशे में दिलीप यादव अपने घर के सामने शोरगुल कर रहा था। सूचना मिलने पर गुरारू थाना के एएसआई बिनोद कुमार यादव पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाए और कांड दर्ज कर शुक्रवार सुबह 11 बजे जेल भेज दिया।