परसिया: वेकोलि पेंच क्षेत्र में पर्यावरण सप्ताह शुरू, ध्वजारोहण, वृक्षारोपण और पर्यावरण रक्षा जागरूकता रैली का आयोजन
वेस्टर्न कोल फील्डस लिमिटेड वेकोलि पेंच क्षेत्र में पर्यावरण सप्ताह’ का शुभारंभ सोमवार को 11 बजे किया गया। महाप्रबंधक पेच क्षेत्र विकास अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया । पेंच वाटिका में पौधे लगाए गए। वहीं पर्यावरण रक्षा के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए रैली निकाली गई।महाप्रबंधक कार्यालय में पर्यावरण सप्ताह का शुभारंभ विकास अग्रवाल जीएम ने किया।