गुरुवार की सांय करीब 7:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने नूरपुर थाने का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अभिलेखों का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान हवालात,महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय आदि का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई आदि व्यवस्था को भी देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।