भदोही: कंसरायपुर गांव में अबूझ हाल में महिला की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस
भदोही क्षेत्र के कंसरायपुर गांव की रहने वाली एक 44 वर्षीय महिला की अबूझ हाल में मौत हो गई है । मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है महिला की मौत किस वजह से हुई पुलिस का कहना है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।