भदोही: भदोही में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने चलाया चेकिंग अभियान, 100 से ज्यादा बकाएदारों के काटे कनेक्शन
भदोही में बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत विभाग के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारी व कर्मचारी पहुंच रहे हैं। जहां लोगों के विद्युत कनेक्शन चेक करने के साथ ही बकाया की वसूली भी की जा रही है। 100 से ज्यादा बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए और बकाया बिल की वसूली की गई है।