भदोही: कोतवाली भदोही में समाधान दिवस का हुआ आयोजन, पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने सुनीं फरियादें
शनिवार को भदोही कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्र के कई फरियादी पहुंचे। मौके पर पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना। वहीं इस दौरान लोगों की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर निर्देश दिए गए।