छतरपुर नगर: छतरपुर के होटल लैंडमार्क में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप; फायर बिग्रेड ने पाया आग पर काबू।
शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्ना नाका स्थित कलेक्टर बंगले के पास बने होटल लैंडमार्क में आज 14 जून शाम करीब 6:30 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। बताया जा रहा है।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं।