भिंड नगर: वीरेंद्र नगर में जलकर टूटी बिजली की केबल फैला अंधेरा, केवल में दौड रहा करंट, हादसे का बढा खतरा
भिंड। शहर के वार्ड क्रमांक 6 स्थित वीरेंद्र नगर में बिजली की केबल टूट जाने से पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं टूटी हुई केबल में लगातार करंट दौड़ने से किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।स्थानीय रहवासियों नेकेबल टूटने की सूचना बिजली विभाग को दे दी है