चूरू: त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए कोतवाली थाने में हुई सीएलजी मीटिंग
Churu, Churu | Sep 27, 2025 चूरू में त्योहारी सीजन को देखते हुए शनिवार शाम कोतवाली थाने में सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी सुनील झाझड़िया और कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया ने की। बैठक में आगामी दुर्गा नवमी, दशहरा और दीपावली जैसे पर्वों को शांति और भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।