चूरू: मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरा 7 वर्षीय बालक, प्रिंसिपल ने बचाई उसकी जान
Churu, Churu | Sep 27, 2025 चूरू मेडिकल काॅलेज में निर्माणाधीन गर्ल्स हाॅस्टल बिल्डिंग की चौथी मंजिल से 7 वर्षीय बालक नीचे गिर गया। हादसा उस समय हुआ जब बालक के माता पिता चौथी मंजिल पर मजदूरी कर रहे थे। सात वर्षीय बालक पास में खेल रहा था। तभी अचानक वह नीचे गिर गया। जिससे बालक के सिर व पेट में गंभीर चोट आयी। घायल हालत में बच्चे को इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया।