मोहनिया: मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, UGC को लेकर कुछ लोग बिना मतलब का भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, तेजस्वी पर भी किया हमला
मोहनिया के पटना मोड़ पर मंगलवार संध्या 5:30PM बजे पहुंचे बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी का एनडीए कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया,इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि UGC को लेकर कुछ लोग बिना मतलब का भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं,तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले का बिहार कैसा था और अब का बिहार कैसा है सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।