गुना नगर: पटौदी गांव में बागड़ को लेकर पड़ोसी से मारपीट, घायल व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय तोड़ा दम, पुलिस जांच जारी
चाचौड़ा थाना के पटौदी गांव में घर की बागड़ को लेकर पड़ोसी से मारपीट में 60 वर्षीय रोड़ीलाल अहिरवार की मौत हो गई। 16 अक्टूबर को जिला अस्पताल में बेटे ने बताया, 11 अक्टूबर को पड़ोसी से बागड़ को लेकर मारपीट में हथियार से हमला कर दिया। बीनागंज अस्पताल में गंभीर हालत होने पर 16 अक्टूबर सुबह रेफर किया, जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। पुलिस मामला जांच में लिया है।