करेरा: सिकंदरा में एनएच-27 पर टायर फटने से ट्रक पुलिया में गिरा, चालक घायल
आज दोपहर करीब 12:00 बजे एनएच-27 पर सिकंदरा के पास एक ट्रक का टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पुलिया में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही हाईवे की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके बाद टीम ने पुलिया में गिरे ट्रक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया