ईसागढ़: श्रमदान से संवार रहे जल धरोहर, झागर में मनाया गया बावड़ी उत्सव
झागर में जल संरक्षण और प्राचीन जल स्रोतों के संरक्षण के उद्देश्य से बावड़ी उत्सव का आयोजन शुक्रवार को शाम लगभग पांच बजे किया गया। कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने श्रमदान कर बावड़ी की साफ-सफाई एवं संरक्षण का संदेश दिया।