धार: धार जिले में पुलिस ने रात में कॉम्बिंग गश्त की, 117 वारंटियों को गिरफ्तार किया
धार जिले में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में धार जिले में पुलिस द्वारा रात्रि में काम्बिंग गस्त कर 53 स्थाई एवं 64 गिरफ्तारी कुल 117 वारंटियो को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। साथ ही जिले में 238 गुंडे, 96 निगरानी व 01 जिलाबदर बदमाशों को चेक कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।