चंदिया: ग्राम घोघरी में युवक के साथ गाली-गलौज के बाद मारपीट, जान से मारने की धमकी; चंदिया थाने में मामला दर्ज
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरी में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दीपक गौतम, पिता दिनेश गौतम, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम घोघरी ने शिकायत दर्ज कराई कि सत्यनारायण गौतम और नारायण गौतम ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित की शिकायत पर चंदिया थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 186/26 दर्ज कर लिया है।