गोहरगंज पुलिस ने ग्राम बिनेका में कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की पल्सर बाइक से अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की। बाइक सवार दीवार से टकराकर फरार हो गए। तलाशी में 09 पेटी देशी लाल मसाला मदिरा के कुल 450 क्वार्टर (कीमत 45 हजार रु.) मिले। पुलिस ने शराब व बाइक जब्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) में मामला दर्ज किया।