बेतालघाट: भवाली अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर भवाली के डाका रोली के पास खाई में गिरने से अल्मोड़ा में तैनात एक हेड कांस्टेबल की हुई मौत
भवाली अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर भवाली के डाका रोली के पास खाई में गिरने से अल्मोड़ा में तैनात एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। खटीमा निवासी हेड कांस्टेबल छुट्टी बिताने के बाद अपनी बाइक से बीते सोमवार की रात को वापस ड्यूटी पर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क पर बाइक गिरी देखकर पुलिस को सूचित किया।